Samastipur

Samastipur;रेल का सामान चुरा भाग रहे 2 चोरों को आरपीएफ ने पकड़ा

Samastipur;समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रेलवे जंक्शन स्थित आरपीएफ थाना की पुलिस ने शनिवार को रेल संसाधनों की चोरी कर भाग रहे 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के ही रामपुर निवासी अजय कुमार व हसनपुर बाजार निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार चोरों के पास से केबुल का जलाकर निकाला हुआ 4 किलो तांबे का तार, 10 आदत पेडल क्लिप, 5 क्लिंटन नट बोल्ट व 6 मीटर आधा जला हुआ सिग्नलिंग केवल का तार बरामद किया गया है। बरामद संसाधनों की कीमत करीब 4600 रुपए आंकी गई है।

 

इस संबंध में आरपीएफ थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि कुछ चोर रेल संसाधनों की चोरी कर भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल के साथ छापेमारी कर भाग रहे चोरों को संसाधनों के साथ पकड़ लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!