Weather UpdatePatnaSamastipur

“आज का मौसम;कोहरे में लिपटा बिहार,शीतलहर..3 दिन तक रहेगी कड़ाके की ठंड,न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस

आज का मौसम;बिहार इन दिनों सर्दी का सितम झेल रहा है। सुबह में कुहासे के साथ दिन में धूप नहीं निकलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को पटना समेत राज्य के कई जिलों में दिन में भी कड़ाके की ठंड के साथ कनकनी भी महसूस हुई। कोहरा भी रहा। राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 10 डिग्री से नीचे आ गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली एवं गोपालगंज मे कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। बांका सबसे ठंडा रहा। बांका का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में दर्ज किया गया। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था और शनिवार को 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बर्फीली हवाओं से पड़ रही ठंड

कोल्ड डे- कोल्ड वेव का यहां पर अलर्ट
वैशाली, समस्तीपुर, सिवान, सारण मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी और प.चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में कोल्ड डे का येलो अलर्ट है। पटना, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर में कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट है।

आगे क्या-17 व 18 को बारिश के आसार
रविवार और सोमवार को भी राज्य के कुछ जिलों में यानी कोल्ड डे रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। 17 व 18 जनवरी को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद और दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में हल्की बारिश होगी।

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!