Samastipur

“समस्तीपुर के रास्ते चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के बदले रूट,15 जनवरी तक होगा प्रभावी

समस्तीपुर के रास्ते चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गोंदिया एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनों के मार्ग बदल 15 जनवरी तक के लिए बदल दिया गया है। यह फैसला लखनऊ रेलवे मंडल के बाराबंकी स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण से लिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लखनऊ रेलवे मंडल के बाराबंकी स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने शुक्रवार दर्शन प्लीज पिकअप द जारी किया। कहा है कि दरभंगा से नई दिल्ली के बीच समस्तीपुर के रास्ते चलने वाली12565 / 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 13 जनवरी से 15 जनवरी तक इस ट्रेन का परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सिवान भटनी-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-लखनऊ-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के रास्ते किया जायेगा तथा इस दौरान यह ट्रेन देवरिया सदर, अस्पताल में गोरखपुर, बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी तथा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव वाराणसी एवं लखनऊ जं. पर दिया जा रहा है।

 

 

समस्तीपुर जंक्शन पर खड़ी ट्रेन

बरौनी से खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस तथा दिनांक 12. जनवरी 24.01.24 तक बांद्रा टर्मिनस से खुलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी- से सुलतानपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलायी जायेगी तथा शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर एवं लखनऊ स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। 13.01.24 एवं 14.01.24 को अमृतसर से खुलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। इसी तरह 14 को सहरसा से खुलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा शाहजहांपुर के रास्ते चलायी जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

 

 

डीआरएम कार्यालय

15 को आनंद विहार से खुलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

 

15‌ को ही मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!