Patna

रैम्प रॉयल्टी शो में महिलाओं और बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,किया गया सम्मानित 

पटना।दरभंगा.स्थानीय होटल में रैम्प रॉयल्टी कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, बिहार, रिटायर्ड बैंक मैनेजर व समाजसेवी देव चंद्र ठाकुर और सुनीता झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले अतिथियों का सम्मान मिथिला की परम्परा के अनुसार पाग और शाल देकर सम्मानित किया। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके पर डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि पहली बार महिला एवं बच्चों के कार्यक्रम को महिलाओं ने आयोजित किया है। कार्यक्रम में शहर के सभी वर्ग के बच्चे, महिलाओं ने भाग लिया। इसके लिए कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर शिल्पा ठाकुर, अपर्णा पाठक और मृणालिनी मृगतृष्णा बधाई के पात्र है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से मिहिका ठाकुर ने की। साथ ही सृष्टि फाउंडेशन के बच्चों ने ओडिसी नृत्य में शिव स्तुति की प्रस्तुति दी तो वही नृत्यार्पण कला आश्रम के बच्चों ने कथक नृत्य से शुरुआत की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!