Samastipur

Samastipur;ससुराल से घर लौट रहा था युवक,चलती ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई मौत

Samastipur;समस्तीपुर जिले के हाजीपुर बरौनी रेल खंड पर मोहिउद्दीन नगर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती वार्ड 9 मोहल्ला के हीरामन राय का पुत्र रवि शंकर राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर विद्धापतिनगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि शिव शंकर 2 दिन पूर्व अपना ससुराल महनार गया हुआ था। गुरुवार को वह ट्रेन से वापस मोहिउद्दीन नगर लौट रहा था। लोगों ने बताया कि वह सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार हो गया था। ट्रेन मोहिउद्दीन नगर स्टेशन पर नहीं रुकी। चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया इसी दौरान वह असंतुलित होकर बढ़ौना गुमटी के पास ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। उधर घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।‌

 

 

थाना अध्यक्ष ने क्या कहा

 

विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे गोमती के पास हुआ लोगों ने शव देखा शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त तक थाना लाया जिसके बाद शव की पहचान की गई शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है घटना को को लेकर एक यूडी केस दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!