Patna

संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को मारी गोली,गंभीर हालत मे भर्ती

पटना।नालंदा जिले के वेना थाना इलाके के पहाड़पुर गांव में संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मार दी। गनीमत यह रही की गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया । 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जख्मी विवेकानंद केवट का पुत्र रौशन कुमार है , युवक ने बताया कि बुधवार की रात उसका चाचा उपेश केवट और मुकेश केवट उसके पिता को खोजने घर आया जिस पर वह घर से बाहर निकालकर जवाब देने लगा। इसी दौरान दोनों ने उसे पकड़कर खींचते हुए घर से दूर ले जाकर जान मारने की नीयत से गोली मार दिया।

 

 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक दोनों वहां से फरार हो गया। पिछले दो-तीन दिनों से संपत्ति बटवारा को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था। इसी विवाद की खुन्नस में गोली मारने का आरोप है । सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है । मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश थानाध्यक्ष को दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!