Patna

‌‌‌‌BPSC से चयनित शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र:13 जनवरी को गांधी मैदान में मेगा इवेंट

पटना।बिहार के सीएम नीतीश कुमार BPSC से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। 13 जनवरी को गांधी मैदान में मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर निर्देश जारी किया है। TRE-1 के तर्ज पर ही इस बार भी नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबंध में के.के पाठक ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें कार्यक्रम को लेकर पूरी रूपरेखा बताई गई है। 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पूरे प्रदेश से करीब 25 हजार निवनियुक्त शिक्षकों को पटना बुलाया जाएगा।

 

जिसमें से करीब 500 को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

जिला स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा

 

इसके अलावा जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

 

पहले चरण में 2 नवंबर को दिया गया था नियुक्ति पत्र

 

पहले चरण में भी एक लाख से अधिक चयनित शिक्षकों को 2 नवंबर 2023 को नियुक्ति पत्र दिया गया था। इसी तरीके से दूसरे चरण में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन गांधी मैदान में किया जाएगा।

 

1.20 लाख पदों पर भर्ती निकली थी

 

बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए परीक्षा का आयोजन 7 से 15 दिसंबर तक राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। दूसरे चरण के तहत कुल 1.20 लाख पदों पर भर्ती निकाली गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!