DalsinghsaraiSamastipur

मंत्री ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरिक्षण, बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालु कराने का दिया निर्देश

दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल का राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने शुक्रवार को निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने आये कई मरीजों से मुलाकात करते हुए अस्पताल में सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, एमरजेंसी वार्ड, अल्ट्रसाउण्ड, भेंडीलेटर एवं ऑपरेशन रूम, अस्पताल परिसर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट, साफ सफाई का भी निरिक्षण किया। इस दौरान बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालु करवाने की बात कही। मंत्री की आने से पूर्व अस्पताल प्रशासन को सुचना नही रहने पर अस्पताल में हरकम्प मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही मंत्री श्री मेहता ने बीते दिनों शहर के लोकनाथ पर गंज वार्ड 15 ब्लॉक रोड में बदमाशो द्वारा घर में रह रही महिला प्रमोद महतो की पत्नी अनीता देवी (59)से लूटपाट के दौरान मॉफलर से गला दबाकर हत्या को लेकर पीड़ित परिजन के घर पहुँचे। जंहा उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए वरिय पुलिस पदाधिकारी से फोन पर बात करते हुए क्षेत्र में हुए दो हत्याओ में जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने केवटा में ताती समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दास जी के पिता की ह्रदयघात रुक जाने से मृत्यु हो गई थी और नगरगामा में सड़क दुर्घटना में मृतक के घर एंव राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रकाश राम की पत्नी सह पूर्व वार्ड पार्षद संगीता देवी के आसमिक निधन पर उमेश राम के घर पहुँच सांत्वना दिया।


इस दौरान राजद के प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो,प्रखंड अध्यक्ष मो.जाबिर हुसैन, मीडिया प्रभारी राज दीपक,आपदा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुनील केजरीवाल,पुंजय कुमार, संतोष चौधरी, उदयकैतु चौधरी,रमेश सिंह,चंदन प्रसाद,संजय सिंह,सन्नी सम्राट,शुभम चौधरी,सुरेन्द्र राय,राम उदय राय,अनिल राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!