Samastipur

“समस्तीपुर में बारातियों को पहले खाना खिलाया फिर पीटा,1 की मौत,12 घायल,डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद

समस्तीपुर में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और लड़की वालों के बीच विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया। बारात दरवाजे पर पहुंची। सभी को बकायदा खाना खिलाया गया। इसके बाद कुछ बाराती वापस लौटने लगे। 10 से 15 लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बारातियों के साथ मारपीट की गई। इसमें एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं 12 घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना मंगलवार रात पटोरी थाने के जिरात गांव के पुल के पास की है। मृतक की पहचान इसी थाने के विशनपुर पहाड़पुर गांव विशुन राय के बेटे शिवशंकर राय( 35) के रूप में की गई है।घटना के विरोध में बुधवार की सुबह लोगो ने पटोरी चंदन चौक के पास जाम कर दिया है। इससे समस्तीपुर- पटोरी- पटोरी मुरादपुर पथ पर जाम लग गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
बारातियों को घेर कर पीटा

विशनुपर गांव के राजेश राय ने बताया कि रात विशपुर गांव से तारा धमौन गांव में बारात आई थी। शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। बारात लग गई। दूल्हे को शादी के बाद घर के अंदर ले जाया गया। बाराती खाना खाने के बाद वापस विशनपुर लौट रहे थे।इसी दौरान जिरात पुल के पास 12-15 की संख्या में बाइक सवार लोगों ने सड़क जाम कर सभी लोगों को घेर लिया और लोगों पर हमला बोल दिया।इस घटना में लौट रहे बारातियों की जमकर पिटाई की गई। इसमें 12-15 लोग जख्मी हो गए। सभी लोगों को बाराती उठाकर पटोरी अस्पताल में लाया। जहां शिवशंकर की मौत हो गई।

मौत की सूचना पर भड़के लोग

बाराती की मौत की सूचना जैसे ही गांव में लोगों के बीच फैली लोग भड़क उठे। लोगों ने शव के साथ पटोरी के चंदन चौक को जाम कर दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।पटोरी के डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। बारात जब लौट रही थी इस दौरान पुल के पास हमला बोला गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पटोरी पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!