DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय;बदमाशों ने महिला को लाठी डंडे से पीटा,धारदार हथियार से किया हमला

दलसिंहसराय अनुमंडल के उजियारपुर थाने के चांदचौर मथुरापुर गांव में क्रिसमस के दिन हुए हिंसक झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे मारपीट की जा रही है। घटना के विरोध में एक पक्ष के लोगो ने सड़क भी जाम किया था। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप पर जाम समाप्त हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

क्या है पूरा मामला

 

चांदचौर मथुरापुर गांव के मंगल चौक के पास, भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें एक पक्ष के लोगों के ऊपर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें राकेश कुमार पाल, निर्मला देवी, ममता देवी, चूल्हिया देवी तथा स्थानीय ग्रामीणों में सुनील साह तथा महेश राम आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क जाम कर रहे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट के लिए बेगूसराय से बदमाशों को बुलाया गया। बदमाशों के पास पिस्टल और धारदार हथियार थे। मारपीट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस के सामने ही आपराधिक प्रवृति के लोगों ने करीब आधा दर्जन लोगों के हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

 

क्या कहती है पुलिस

 

दलसिंहसराय के डीएसपी नजिब अनबर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!