Samastipur

“समस्तीपुर में पुलिस ने खदेड़ा तो युवक नदी में कूदा,4 घंटे बाद मिला शव,लोगों का भड़का आक्रोश

समस्तीपुर।करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव किया बरामद। लोगों के आक्रोश को देखते हो वहां से पुलिस की 112 नंबर टीम हुई फरार। आकर्षित लोगों ने पुलिस का वहां तोड़ने का किया प्रयास।समस्तीपुर के रेलवे पुल के पास एक युवक को पुलिस ने खदेड़ा तो उसने नदी में छलांग लगा दी। बताया गया कि वह नदी किनारे स्नान करने गया था। इसी दौरान पुलिस आ गई। जिसको देख युवक नदी में कूद गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवक धरमपुर बीस फुटट्‌टा के जगन्नाथ प्रसाद का बेटा अप्पू कुमार 28 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। शव की बरामदगी के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव किया बरामद।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अप्पू दोपहर रेलवे पुल के पास स्नान करने गया था। नदी किनारे वह कपड़ा साफ कर रहा था। इसी दौरान नगर पुलिस की हॉक्स टीम कुछ लोगों को खदेड़ रही थी। यह देख उक्त युवक भी नदी में कूद गया। जिससे वह डूब गया। लोगों का कहना था कि आसपास मंदिर पर बैठे लोगों को आये दिन पुलिस परेशान करती रहती है। जिस कारण डर से उक्त युवक भी कूद गया। लोगों को आक्रोश इस बात को लेकर भी था कि डूब रहे युवक को बचाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। अगर पुलिस प्रयास की होती तो उसे बचाया जा सकता था।

पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

आक्रोशित लोगों का कहना था कि शराब और शराबी को खोजने के बहाने पुलिस आम लोगों को भी परेशान करती है। बेवजह मारपीट तक किया जाता है। जिससे कारण लोग डरे रहते है। अप्पू के नदी में कुदने के पीछे में पुलिस का डर है।पुलिस रोजाना चेकिंग करती रहती है। सूचना है कि युवक स्नान करने गया था और नदी किनारे कपड़ा साफ कर रहा था। इसी दौरान वह नदी में कूद गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। विघि व्यवस्था की समस्या हुई थी। लेकिन अभी स्थिति नियंत्रित है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!