Patna

आज का मौसम;अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी:निचले स्तर पर चल रही पुरवैया हवा

आज का मोसम;पटना।बिहार में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वायुमंडल के निचले स्तर पर पुरवैया हवा चल रही है। इसके ठीक 1.5 किमी ऊपर पछुआ चल रही है। निचले स्तर पर पुरवैया हवा की वजह से ठंड में अगले तीन दिन तक कमी होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। पुरवैया हवा की वजह से सुबह में कोहरा छाया रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया जिला सबसे ठंडा रहा है।

 

 

पिछले 24 घंटे के दौरान अररिया में 1.1 डिग्री, कटिहार में 1.6 डिग्री, शेखपुरा और जमुई में 1.3 डिग्री, नवादा में 1.7 डिग्री, गया में 0.7 डिग्री, पटना में 10.6 डिग्री, फारबिसगंज में 1.8 डिग्री, बक्सर में एक डिग्री सहित अन्य शहरों में दशमलव अंकों के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

इसमें पटना में 1.1 डिग्री, नवादा में एक डिग्री, बांका में 1.4 डिग्री, भागलपुर में 1.4 डिग्री, खगड़िया में 2.5 डिग्री, पूर्णिया में 1.8 डिग्री, अररिया में 1.1 डिग्री, बेगूसराय में 1.4 डिग्री सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान दशमलव अंकों में ऊपर चढ़ा।

 

बेगूसराय में सबसे ज्यादा प्रदूषण

 

राज्य में वायु प्रदूषण फिर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को पटना, छपरा, भागलपुर, बेगूसराय सहित राज्य के 9 जिलों में चलने वाली हवा काफी प्रदूषित हो गई। इतना ही नहीं वायु प्रदूषण के मामले में देश के टॉप पर बिहार के बेगूसराय है। यहां एक्यूआई लेवल 431 दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां एक्यूआई लेवल 409 दर्ज किया गया है।

 

बेगूसराय में फैक्ट्री से निकलने वाले धुआं से हवा प्रदूषित हो रही है। पटना के लोग लगातार जहरीली हवा में सांस ले रहे है। शुक्रवार को पटना के एक्यूआई लेवल 324 रिकॉर्ड किया गया है। जबकि गुरुवार को एक्यूआई लेवल 302 था। छपरा, कटिहार, आरा, भागलपुर सहित राज्य जिलों में चलने वाली हवा भी प्रदूषित हो गई है। यहां एक्यूआई लेवल 300 से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!