New To India

बृजभूषण के करीबी को WFI अध्यक्ष पद मिलने के बाद रेसलर बजरंग पूनिया का चौंकाने वाला ऐलान..

नई दिल्ली।पटना।पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…।” बजरंग ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में इसकी घोषणा की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बता दें, इससे पहले साक्षी मलिक ने रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने से नाराज थीं।

 

बृजभूषण के करीबी को मिला WFI अध्यक्ष पद

 

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को नया अध्यक्ष गुरुवार को मिल गया। वाराणसी कुश्ती संघ के चीफ संजय सिंह ‘बबलू’ (Sanjay Singh) को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली, जब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 की गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर अनीता श्योरण को हराया। संजय सिंह को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का करीबी माना जाता है। बता दें कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!