BegusaraiSamastipur

पैसा नहीं मिला तो बम से उड़ा देंगे क्लीनिक,डॉक्टर से स्पीड पोस्ट कर मांगी 20 करोड़ की रंगदारी

Samastipur. बेगूसराय में बदमाशों ने लूट, हत्या और डकैती के बाद अब एक चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ से 20 करोड़ रंगदारी की मांग कर दी है। यह रंगदारी स्पीड पोस्ट कर मांगी गई है। लेटर में लिखा है कि 8 दिन अंदर रुपये दे दो वरना तुम्हारे क्लिनिक को बम से उड़ा दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन जांच में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

8 दिन में रंगदारी देने की बात

 

बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अपराधी ने चिट्ठी से रंगदारी देने का पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि डॉक्टर रुपेश कुमार 8 दिन के अंदर 20 करोड़ रूपया रंगदारी टैक्स दे दो। नहीं तो नौवें दिन से खेल चालू हो जाएगा। तुम्हारे क्लिनिक को भी बम से ध्वस्त कर दिया जाएगा।

 

 

डॉक्टर के क्लिनिक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

डॉक्टर रुपेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र पहुंचा। लेकिन वह पत्र स्टाफ ने रिसीव किया था। शाम में पेशेंट देखने के बाद मुझे दी गई तो मामला थाना पहुंचा। पत्र में 20 करोड रुपए रंगदारी नहीं देने पर क्लिनिक को ध्वस्त करने की धमकी दी गई है। नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज हम लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया है। उन्होंने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है। रंगदारी मांगे जाने की प्राथमिक नगर थाने में भी दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!