Weather UpdateSamastipur

आज का मौसम; समस्तीपुर मे फिर बढ़ने लगा पारा,4 दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी,रहे सावधान

आज का मौसम;समस्तीपुर मे दिन व रात के तापमान में तेजी से कमी आने के समय 22 दिसंबर को फिर से घटने के बदले तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दो सप्ताह से तापमान में जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक साथ दिन व रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 25.5 डिग्री पर पहुंच गया है। पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने आगे पूर्वा हवा चलने से आसमान में हल्के बादल छाने के साथ ही खासकर न्यूनतम तापमान में तेजी से दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना जताई है।(समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम)

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री तथा न्यूनतम 10 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उत्तर बिहार के तापमान में खासकर 15 दिसंबर के बाद तेजी से कमी आती है तथा शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

लेकिन, वर्तमान समय तापमान में वृद्धि हो रही है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 25.5 डिग्री रहा। वहीं, 0.3 डिग्री की वृद्धि के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!