Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस मे यात्री की हुई मौत,तबीयत बिगड़ने से हुआ था बेहोश..

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का शव ट्रेन संख्या 15656 कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस से उतारा गया।उसकी मौत गुरुवार को कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस हो गयी. मृतक की पहचान मो. मेराज के रूप में की गई है. वह अपने भाई मोहम्मद के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था. घटना की सूचना मिलने पर वाणिज्य अधीक्षक दिलीप कुमार व सीटीआई अवधेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बाद लाश को ट्रेन से उतरा गया. जहां चिकित्सकों ने जांच की तो युवक को मृत हालात में पाया. युवक बी 2 कोच के 31 नंबर बर्थ पर सफर कर रहा था. वहीं उसके भाई ने बताया कि ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गया. मृत युवक अपने भाई के साथ बरेली से कटिहार तक सफर कर रहा था. युवक की उम्र 22 वर्ष बतायी जा रही है. इधर, जीआरपी ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है. परिजन भी पूर्णिया से समस्तीपुर(Samastipur News)आ रहे हैं. लाश उतारने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।वही परिजनों के पहुंचने के बाद रो रो कर बुरा हाल था।मौत कैसे हुई अब पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!