Patna

16 अक्टूबर से परिचालन होगा:दिल्ली और पटना के बीच चलेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल

पटना,दीपावली और छठ महापर्व में दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नियमित ट्रेनों में नो रूम (रिग्रेट) और लंबी वेटिंग लिस्ट के संकट के बीच रेलवे ने 16 कोच वाली वंदे भारत पूजा स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। मंगलवार को इसका विस्तृत शिड्यूल जारी कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अभी इसकी एक रैक का शेड्यूल जारी किया गया है। एक और वंदे भारत स्पेशल का शेड्यूल जारी हो सकता है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने यह जानकारी दी। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार और पूर्वांचल के लिए विशेष ट्रेनों के 3,000 से अधिक फेरे चलाए जाएंगे। राजधानी एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस, विक्रमशिला और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से सीटें फुल हो चुकी हैं। टिकट विंडो खुलते ही 1-2 मिनट में सभी टिकट बुक हो गए थे। छठ के बाद भी यही स्थिति है।

 

वंदे भारत स्पेशल की समय सारिणी

 

02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल : नई दिल्ली से 16 एवं 18 अक्टूबर को और 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहां से सुबह 8:35 बजे खुलकर रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

 

02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल : पटना से 17 एवं 19 अक्टूबर और 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यहां से सुबह 10 बजे खुलेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। किराया } सीसी (चेयरकार) : 2615 रुपए } ईसी (एग्जीक्यूटिव चेयरकार) : 4695 रुपए।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *