पटना- फाइनेंस एजेंट से लूट, 2 आरोपी पकड़ाए:लोगों ने पोल से बांधकर पीटा,फायरिंग की
पटना के गौरीचक में मंगलवार को दिनदहाड़े एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से 1 लाख 20 हजार और मोबाइल लूट लिए गए। ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़कर उनकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी का एजेंट ग्राहकों से लोन का पैसा वसूल कर लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये अपने बैग में रखकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। जमुनापार के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उसे रोका और बैग-मोबाइल छीन लिया। एजेंट ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
फाइनेंस कंपनी के एजेंट अंकित कुमार ने बताया कि गांव के नजदीक ही चार युवक ने पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर अपराधी ने हवा में एक फायर की, जिससे वह डर गए।
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो अपराधियों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक भागने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 48000 बरामद कर लिए हैं।घटना की खबर मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है।
पुलिस 2 अपराधी की तलाश में जुटी
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में से एक की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान औरअन्य मामलों की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, अपराधियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं और फाइनेंस एजेंट से हुई लूट की राशि व मोबाइल बरामदगी और पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है।
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सदर टू रंजन कुमार ने बताया, गौरीचक थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गोलू कुमार और ऋतिक कुमार के रूप में हुई है, जो गौरीचक थाना क्षेत्र के बाली गांव के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया गया है। दो अपराधी जो मौके से फरार हो गए हैं, उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
