सरैया में दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की छापेमारी:13 डीजे सिस्टम जब्त
मुजफ्फरपुर।सरैया थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बखरा, इमली चट्टी और चूड़ीहार इलाके में छापेमारी कर 13 डीजे सिस्टम जब्त किए। यह कार्रवाई 13 अक्टूबर को की गई।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रोक है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने डीजे संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। रोक के बावजूद डीजे बजाते पकड़े जाने पर मशीन जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
