Ajab Gajab NewsPatna

पटना में नई नवेली दुल्हन ने पति को दिया धोखा, शादी के दो महीने बाद ब्वायफ्रेंड संग फरार ।

पटना। नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज दो महीने बाद ही अपने पति धोखा दे दिया है। मायके आई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ सेटिंग कर फरार हो गई है। पीड़ित परिजनों पूरा माजरा समझ पाते तब तक लड़की के ससुराल वालों ने फोन कर बहू की विदाई जल्द से जल्द करने की बात कहने लगे। आनन-फानन में लड़की के घर वालों ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो महीने पहले ही हुई थी शादी

बताया जाता है कि बिहटा निवासी बच्ची रीना कुमारी (काल्पनिक नाम) की शादी भोजपुर में 29 मई 2021 को हुई थी। शादी के बाद रीना कुमारी रक्षाबंधन के दिन अपने नानी के घर बिहटा थाना अंतर्गत गोकुलपुर गांव पहुंची थी। शुक्रवार की शाम वो अपनी मां के साथ पटना बाजार से सामान खरीदने आई थी। पहले से प्लान सेट कर चुकी लड़की ने अपनी मां को एक जगह बैठाया और कहा कि तुम यहीं बैठो में जल्दी ही आ रही हूं। मां को बैठाकर रानी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बेटी नहीं आई तो मां बेचैन होकर इधर उधर खोजने लगी। बेटी के नहीं मिलने पर इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने बिहटा थाना में मामला दर्ज करवाया।

प्रेमी के साथ भाग निकली दुल्हन

परिजनों ने बिहटा थाना में मामला दर्ज कर बताया है कि रीना को आरा जिला के किशुनपुर गांव निवासी सिंटू कुमार ने बहला-फुसलाकर भगाया है।परिजनों का कहना है कि सिंटू शादी के पहले से ही उनकी बेटी से बात करता था। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को सिंटू ने भगा कर ले गया होगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!