Samastipur

समस्तीपुर:ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका ।

समस्तीपुर । अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत को गई। शनिवार सुबह घर में फंदे से झूलता उसका शव मिला है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के वार्ड 08 निवासी बालेश्वर राय के 30 वर्षीय पुत्र घूरन राय के रूप में हुई है। सूचना पर दलबल के साथ प्रेमप्रकाश आर्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के स्वजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है। मोहनपुर गांव 30 वर्षीय घूरन राय मैजिक चालक का काम करते थे। करीब 12 वर्ष पूर्व उजियारपुर के देसुआ गांव में उमेश राय की पुत्री चांदनी देवी से उनकी शादी हुई। एक पुत्र और पुत्री हैं। मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में थी। 27 अगस्त की शाम वह पत्नी के बुलाने पर ससुराल गया। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली की उसकी हत्या कर दी गई। पिछले दिनों ससुराल पक्ष के लोगों के किसी बात को लेकर उसका विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

———————————————-

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को किया जाम

शनिवार को ससुराल में धुरन की मौत के सूचना मिलते ही मोहनपुर स्थित उसके पैतृक आवास में कोहराम मच गया। आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के उपरांत मोहनपुर नक्कू स्थान के निकट समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। इस क्रम में सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। सूचना पर दलबल के साथ मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!