Samastipur

समस्तीपुर में सक्रिय हो रहा मानसून:मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना,छा रहे मानसूनी बादल

समस्तीपुर और आसपास के जिलों में आज से मौसम बदल सकता है। मानसूनी बादल आसमान में छा रहे हैं जिससे बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालाय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि आसमान में मानसूनी बादल दिख रहे हैं। जल्द ही यह जिले भर में सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद हल्के से मध्यक तक बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि सुबह से पूरवा हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून समान्य रहने की उम्मीद है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंगलवार सुबह आसमान में छाया बादल
हालांकि इस दौरान अभी हीट वे की स्थिति बनी रहेगी। उधर, पिछले 24 घंटा के दौरान समस्तीपुर जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो समान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान 8.4 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 85 फीसदी व दोपहर की आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई।

किसानों के लिए जारी की सलाह

जिन किसान भाईयों के पास सिंचाई की सुविधा है वह लंबी अवधि वाले धाल लगाने के लिए बीज गिरा सकते हैं। पिछात गरमा मक्का में कीट की निगरानी करें। हल्दी की राजेंद्र सोनिया, राजेंद्र सोनाली, किस्में एंव अदरक की मरान एवं नदिया किस्में की बुआई करें। गरमा सब्जियों की फसल में आवश्यकतानुसार निकाई गुड़ाई करें। लीची तोड़ने के बाद बगीचों की जुताई कर खाद एवं उर्वरक का प्रयोग करें। बरसाती सब्जियों जैसे भिंडी, लौकी, नेनुआ, करैला, खीरा, की बुआई के लिए खेत तैयार करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!