Samastipur

89 वीं बिहार स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में दलसिंहसराय के 4 एथलेटिक्स ने मेडल जीत शहर का बढ़ाया मान

दलसिंहसराय,पाटलिपुत्र स्पोर्ट कंपलेक्स में आयोजित 89वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दलसिंहसराय प्रखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धा में 4 मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसे लेकर आर बी कॉलेज के मैदान में एथलेटिकसो को प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक सह भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिमरी गढ़सिसई निवासी रोहित राज ने ऊंची कूद और ट्रायथलॉन में बिहार रिकॉर्ड बनाते हुए 1787 पॉइंट हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.वही पांड़ निवासी प्रियंका कुमारी ने चक्का फेंक में तो केवटा वार्ड संख्या दो निवासी उमेश शाह की पुत्री सहेली कुमारी ने 1500 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने शहर का नाम ऊंचा किया है.

इसे लेकर इसे लेकर राज दीपक,चन्दन प्रसाद,प्रशांत कुमार पंकज,नेत्री स्वीटी प्रिया,श्याम लाल,वीरेंद्र झा,शम्भू साह,मनीष वर्णवाल,अनिल सिंह,सुमित भूषण चौधरी,अमरकांत कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा,हेमलता कुमारी,कंचन कुमारी, मो.सुलेमान, गौतम कुमार सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!