Samastipur

समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

समस्तीपुर ।मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के पूसा वैनी ओपी थाना क्षेत्र एवं मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के कोआरी व निरपुर गेट संख्या-62 के समीप शनिवार सुबह एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मृतक युवक की पहचान वैनी ओपी थाना क्षेत्र के वैनी गांव वार्ड 10 निवासी मो. कलाम के 25 वर्षीय पुत्र मो. फैज के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वैनी ओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए युवक के शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। युवक शुक्रवार को अपने घर वैनी से अपने नानी के घर नीरपुर पैदल रेलवे लाइन के किनारे से होकर गया था। रात में नानी के यहां रहने के बाद वह शनिवार अहले सुबह रेलवे लाइन के किनारे से ही अपने घर वैनी लौट रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!