Samastipur

समस्तीपुर में गर्मी का कहर जारी,पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा तापमान:मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं,हीट वेव की संभावना

समस्तीपुर में गर्मी का कहर जारी ।बिहार में मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं होने से पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 3 डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। समस्तीपुर और आसपास के जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

 

डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि मानसून के प्रवेश के बावजूद मानसून के एक्टिव नहीं होने से यही स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिनों तक बारिश की वैसी संभावना नहीं के बराबर है, जिसके कारण हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। तापमान पुन: 40 डिग्री को पार कर सकता है। बता दें कि पिछले 2 दिनों से तापमान 40 डिग्री के नीचे रह रहा था, लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान करीब 7 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसदी रही जबकि दोपहर की सापेक्ष आर्द्रता 42 फीसदी दर्ज की गई।

 

पड़ेगी उमस भरी गर्मी

 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं, जिससे उमस भरी गर्मी पड़ सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

 

गर्मी से लोग लगातार पड़ रहे हैं बीमार

 

हीट वेव के कारण लगातार लोग बीमार होकर सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी 412 से अधिक मरीजों ने अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराया। वहीं सड़क पर बेहोश होने से 4 लोगों को राहगीरों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया। लू से प्रभावित 22 मरीजों का भी उपचार सदर अस्पताल में किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!