New To India

हाथ पर त्रिशूल,ओम का टैटू,पति ने ही गला काटकर सूटकेस में पैक कर दी पत्नी की लाश

महाराष्ट्र के भायंदर में शुक्रवार को समुद्र किनारे सूटकेस में सिर कटी लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस के मुताबिक महिला का कत्ल उसके पति ने ही किया था और फिर लाश को ठिकाने लगा दिया गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस ने हत्या के इस मामले में महिला के पति मिंटू सिंह और उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों भाइयों की करतूत का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बोरे में भरकर वो लाश को रूम से निकालते हुए नजर आ रहे हैं.

दरअसल शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे भायंदर के पश्चिम में उत्तन इलाके में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी. शव को एल्फा कंपनी के ट्रेवल सूटकेस में भरकर फेंका गया था. महिला की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई.

सूटकेस को खोलकर देखा गया तो उसमें महिला की लाश मिली. पुलिस ने बताया था कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल है. महिला का शव दो हिस्सों में बटा हुआ था और उसका सिर गायब था.

महिला के हाथ पर ॐ का टैटू

मृतक महिला के हाथ पर त्रिशूल और ॐ का टैटू बना हुआ है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि शव से भरा यह बैग पानी में बह कर आया है या कोई इसे यहां फेंककर गया है.

पुलिस ने बताया था कि महिला के शव पर लाल रंग की टी शर्ट और हरे रंग की लैगिंग्स थी. उत्तन पुलिस महिला के कटे हुए सिर को बरामद करने की कोशिश कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!