Samastipur

समस्तीपुर;दो दिनों में पारा 43 पार जाने की संभावना, 13-17 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी गर्म हवा,जारी रहेगा गर्मी का सितम

समस्तीपुर और आसपास के जिलों में अगले सात जून तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान 43 पार कर सकता है। इस दौरान 13-17 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चलेगी। जिससे लू चलने की संभावना है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय द्वारा सात जून तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि इस अवधि में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 42-43 के बीच रह सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

शनिवार सुबह निकली धूप

अभी चार पांच दिनों तक लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान 15-17 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चलेगी। जिससे दोपहर में लू चलने की संभावना है। शुक्रवार को दिनभर 15 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चली। जिससे दिनभर हिट वे की स्थिति बनी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.00 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

 

शुक्रवार को लू लगने से आठ लोग पहुंचे अस्पताल

 

शुक्रवार को दिनभर चली गर्म पछिया हवा के कारण लू लगने से आठ लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के स्टेडियम मार्केट के पास अचानक तीन महिलाए बेहोश हो गई। जिन्हें लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना था महिलाए को लू का अटैक हुआ है। तीनों महिलाए एक ही परिवार की रहने वाली थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!