Patna

इश्क में पागल 6 बच्चों की मां ने ही करवाया था पति का मर्डर, खुद खिड़की से देखती रही और गोली मार गए शूटर

गोपालगंज जिले के लाढपुर गांव में मछली व्यवसायी मोहम्मद मियां की बीती 22 मई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए दो दिनों में इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में मृतक की पत्नी नूरजहां खातून और उसका प्रेमी नौशाद आलम मुख्य आरोपी निकले. दोनों ने सुपारी किलर की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिलवाया था. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 7500 रुपए नगद, एक पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और एक बाइक बरामद की है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फुलवरिया थाना पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मोहम्मद मियां की पत्नी नूरजहां खातून के अवैध संबंध नौशाद आलम के साथ थे. इसको लेकर मोहम्मद अपनी बीवी को मारता पीटता था. इसी से तंग आकर पत्नी ने अपने प्रेमी नौशाद आलम और 2 सुपारी किलर के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई.

 

गिरफ्तार सुपारी किलर मंसूर आलम और परवेज आलम से पूछताछ में खुलासा हुआ कि छह बच्चों की मां नूरजहां खातून ने 50,000 रुपए में अपने पति मोहम्मद मियां की हत्या करने की सुपारी दी थी. सुपारी की राशि में से 28000 रुपए की एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस खरीदे गए. घटना की रात खुद नूरजहां मोबाइल से निर्देश दे रही और खिड़की खोल देख रही थी.

 

 

पुलिस के मुताबिक, मछली व्यवसाई मोहम्मद मियां अपने मकान के बाहर खाट पर सोया हुआ था. पत्नी मकान के खिड़की को खोलकर बाहर देख रही थी और अपराधियों से मोबाइल पर संपर्क में थी. दरअसल, मोहम्मद मियां काफी समय तक दुबई में रहकर लौटा. उधर, घर पर बच्चों संग रहने वाली उसकी बीवी नूरजहां के नौशाद से संबंध बन गए थे. बताया गया कि पिछले 21 साल से नौशाद और नूरजहां के संबंध थे.

 

आरोपी नूरजहां ने बताया कि पति उसके साथ बीवी की तरह बर्ताव नहीं करता था. काफी मारपीट करता था. महिला ने अपने 6 बच्चों को लेकर कहा कि अब सभी बच्चे मेरे और प्रेमी नौशाद के साथ रहेंगे.

 

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि बीती 22 मई की रात्रि मछली व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित किया गया था. टीम ने जांच में मृतक की पत्नी का अवैध संबंध नौशाद आलम के साथ पाया. इस अवैध संबंध का पति द्वारा विरोध किया जाता था. इससे तंग आकर दो सुपारी किलर को 50 हजार रुपए में हायर कर हत्या कराई गई. इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तार किया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!