Samastipur

समस्तीपुर;तालाब में नहाने के दौरान किशोर की डूबकर मौत:पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में चला गया था

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा गांव में रविवार को तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया था। जहां डूबने से उक्त बालक की मौत हो गई। बच्चे को डूबता देख वहीं पर मौजूद एक बालक ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उक्त बालक को डूबने के 2 घंटे बाद तालाब से बाहर निकाला गया है। उसे जिंदा समझकर लोग बच्चे को एक निजी क्लीनिक में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खतूआहा गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी फूलो पासवान के 12 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार पासवान के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद खानपुर थाना को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में एएसआई मो. एहसान फारूकी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दूसरी तरफ किशोर की मौत होने पर परिजन सहित अन्य लोगों में शोक का माहौल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!