Patna

भतीजी की शादी में नाचते-नाचते गई चाचा की जान,खुशिया बदल गई मातम मे

छत्तीसगढ़ के भिलाई से दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां शादी समारोह में नाचते-नाचते एक शख्स की जान चली गई. बताया जा रहा है कि मृतक अपनी भतीजी की शादी में डांस कर रहा था. इस दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा और स्टेज पर ही उसकी मौत हो गई. घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक दिलीप दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में ऑसिस्टेंट इंजीनियर था. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 52 साल के दिलीप स्टेज पर पंजाबी गाने पर जमकर डांस कर रहा है. उनके साथ दूल्हा-दुल्हन भी नाच रहे हैं. जिस जोश के साथ दिलीप डांस कर रहा था उससे किसी को भी इस बात का अहसास नहीं था कि एक झटके में इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी.

परिजनों का कहना है कि दिलीप 4 मई को अपनी भतीजी की शादी में गांव आया था. खुशी के माहौल में वह जमकर स्टेज पर डांस कर रहा था. अचानक उसे कुछ दर्द उठा और वह स्टेज पर बैठा लेकिन थोड़ी ही देर बाद गिर गया. आसपास मौजूद सभी रिश्तेदारों ने उसे उठाया और अस्पताल लेकर गए जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नाचते हुए अचानक आया हार्ट अटैक

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. परिवार में दिलीप की दो बेटियां और पत्नी है. इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. डॉक्टरों के मुताबकि महिला को दिल का दौरा पड़ा था जिससे उसकी मौत हुई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!