Samastipur

Weather of Samastipur:जिले मे हीट वेव जैसी स्थिति,चार दिनाें में 7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Weather of Samastipur:उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में हुए परिवर्तन के बीच अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों को दिन में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। बताया जाता है कि बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इस बीच पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि की ओर से सोमवार को जारी मौसमीय आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहते हुए 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहते हुए 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 63 फीसदी जबकि दोपहर के समय केवल 19 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता दर्ज की गई। वहीं इस बीच 7.1 किमी की रफ्तार से चले पछिया के बीच लोगों को हीट वेव का एहसास हुआ। वहीं आगामी दो दिनों तक तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना के बीच गर्मी और बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

खाली खेतों की करें गहरी जुताई

वैज्ञानिक ने रबी फसल की कटाई बाद खाली हुए खेतों की गहरी जुताई करने की बात कही है। जिससे तेज धूप से मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे व घास के बीज नष्ट होंगे। वहीं खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार करने, उरद व मूंग की फसल में पीला मोजैक वायरस से ग्रस्त पौधों को नष्ट करने, भिंडी की फसल में नीम आधारित दवा का छिड़काव करने व लत्तर की सब्जियों को लाल भृंग कीट से बचाव व राजेंद्र ओल की रोपाई की सलाह दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!