Patna

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर तीन दिवसीय गृहे – गृहे गायत्री यज्ञ उपासना शुक्रवार से विधिवत आयोजित किया गया। गृहे-गृहे गायत्री उपासना विश्व कल्याण के लिए 5 से 7 मई 23 प्रातः 8:00 से 12:00 तक आयोजित किया गया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस बीच किउल गायत्री परिवार ट्रस्ट की देखरेख में शुक्रवार को लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों में गायत्री परिवार के सदस्यों की ओर से पर्यावरण शुद्धि ,अस्तित्व संवर्धन एवं नारी जागरण आदि के लिए अपने अपने घरों में गायत्री हवन कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस बीच लोगों ने वातावरण में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनाचार एवं सनातन हिंदू धर्म की मजबूती के लिए घर-घर हवन किए ।गायत्री परिवार ट्रस्ट क्यूल के जिला संयोजक प्रहलाद कुमार के अनुसार मौके पर लोगों ने स्वस्थ स्वच्छ एवं सभ्य समाज निर्माण किए जाने के संकल्प को दोहराए।
इस दौरान लखीसराय जिले भर के कुल 5000 घरों में गायत्री परिवार के सदस्यों की ओर से गृहे-गृहे उपासना का आयोजन किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!