Patna

मौसम;40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा:बिहार में सताएगी उमस भरी गर्मी;24 घंटे में शेखपुरा रहा सबसे गर्म

मौसम;बिहार में अप्रैल महीने में लगातार बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से गर्मी सताएगी। बिहार में साइक्लोन सर्किल का प्रभाव खत्म हो चुका है। जिससे आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उसके बाद इसमें बदलाव होगा। राज्य में 48 घंटे के बाद दिन का तापमान 40 के करीब और रात का तापमान 25 डिग्री के करीब रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान बिहार के अधिकांश हिस्से में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज धूप होगी। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन सर्किल का प्रभाव बिहार और उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है। इसके चलते मौसम में फिर से बदलाव होगा। बीते 24 घंटे में शेखपुरा जिला सबसे गर्म रहा।

​​​​​​शेखपुरा रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जताया है। बीते 24 घंटे में शेखपुरा जिला अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुरुवार की बात करें तो पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। इस दौरान बक्सर, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर के लिए दिन में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया था।

पटना में भी सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता धूप चढ़ती गई। दोपहर में हल्की हवा के बावजूद धूप की वजह से लोगों ने गर्मी महसूस की।

अन्य जिलों का तापमान

भोजपुर का 34.3 डिग्री, बक्सर का 36.5 डिग्री, औरंगाबाद का 32.9 डिग्री, गया का 35 डिग्री, नवादा का 33.3 डिग्री, वैशाली का 31.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 28.8 डिग्री, जमुई का 35.5 डिग्री, बांका का 31.5 डिग्री, भागलपुर का 35.6 डिग्री, कटिहार का 36.2 डिग्री, इसके साथ ही किशनगंज, सुपौल, पूर्वी चंपारण, समेत अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!