Samastipur

समस्तीपुर;NH 28 पर कार और ट्रक में टक्कर,20 मीटर तक कार लोहे की रेलिंग से घिसटाती रही,2 लोग जख्मी

समस्तीपुर:- ताजपुर थाना क्षेत्र के NH 28 पर बाजार के पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार तीसरे पहर ट्रक और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।‌ इस हादसे में कार सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग से करीब 20 मीटर तक घिसटाता हुआ गया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस घटना में कार सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, जिस तरह से यह सड़क हादसा हुआ था देखने से लगता है कि इसमें कई लोगों की जान चली गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। एनएच 28 को लोगों ने बताया कि कार पेट्रोल पंप की ओर से जैसे ही निकलेगी मुजफ्फरपुर की ओर से गैस सिलेंडर लेकर आ रही एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

इस घटना में कार सवार ट्रक के साथ सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग से घिसटाते हुए 20 मीटर तक आते। इस हादसे में कार का पिछला चक्का तो टूट कर बाहर निकल गया वही आगे का बोनट आदि भी क्षतिग्रस्त हो गयी । यह महज संयोग कहें कि कार में बैठा चालक और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया उसे हल्की चोटें आई हैं।

लोहे को रेलिंग से घिसटाता कार
हल्ला होने पर जुटे लोगों ने कार सवार को निकाला बाहरहल्ला होने पर जुटे लोगों ने कार के अंदर फंसे चालक और एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गया लोगों का कहना था कि कार का एयर बैग खुल जाने के कारण दोनों यात्री सुरक्षित बचे।

जुटी लोगों को भीड़
दोनों वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस बीच घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने चौक और कार दोनों को जब्त कर लिया है। ताजपुर थाना अध्यक्ष बृज किशोर ने बताया कि हादसा किस कारण से हुई है इसकी जांच की जा रही है इस हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई ह

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!