Samastipur

बेगूसराय के गंडक नदी में स्नान करने गए पांच युवकों की डूबने से मौत,एक मिला चार की तलाश जारी

बेगूसराय शुक्रवार । बेगूसराय में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें गंडक नदी में स्नान के दौरान पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से एक बच्चे का शव बरामद किया जा चुका है, जिसकी पहचान विष्णुपुर आहोक निवासी कमलेश सिंह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। जबकि चार शव की तलाश अभी भी जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार बच्चों के शव को बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गंडक घाट की है। बताया जा रहा है कि एक साथ नौ बच्चे गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे, जिसमें गहरे पानी से में जाने से सभी बच्चे डूबने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने चार बच्चों को किसी तरह जान पर खेलकर सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि पांच की डूबने से मौत हो गई।

ज्ञात हो कि इसी गंडक घाट पर छह महीने पहले उद्घाटन से पूर्व नवनिर्मित पुल टूटकर गिर गई थी। उसके बाद घाट गंडक घाट भी खतरनाक हो गया था। साथ ही साथ बच्चों की टोली लगातार

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!