Samastipur

दलसिंहसराय डायमंड महिला फुटबॉल क्लबने गोल दागते हुए 3-0 से मुंगेर की टीम पर विजय हासिल की

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के मैदान में चल रहे सात दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आज तीसरे दिन का मैच दलसिंहसराय डायमंड क्लब एवं शांति महिला फुटबॉल क्लब मुंगेर के बीच खेली गई। इस मैच के उद्घाटन करता जमील अख्तर थे मध्यांतर से पहले दलसिंहसराय डायमंड क्लब की टीम 0-1 बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद दलसिंहसराय डायमंड महिला फुटबॉल क्लबने दो और गोल दागते हुए 3-0 से मुंगेर की टीम पर विजय हासिल की दलसिंहसराय डायमंड महिला फुटबॉल क्लब के टीम मैनेजर कैलाश राय हमारे प्रतिनिधि से विशेष रूप से बात करते हुए बताया कि हमारी पूरी टीम एक दूसरे के साथ मिलकर अपने मिशन को पूरा करते हैं वह सफलता हासिल करते हैं उन्होंने अपने खिलाड़ियों को हौसला उत्साहवर्धन करने हेतु शुभकामनाएं दिया। मुख्य रेफरी की भूमिका में अनुराग तो लाइन मैन मनीष कुमार और रविशंकर सिंह रहे।पूरे मैच का आंखों देखा हाल का उद्घोषणा लालू ने किया। इस टूर्नामेंट के आयोजक टीम के कोच ने जानकारी कल का मैच डी एफ ए जमुई एवं गढीमाई यूथ एकेडमी वीर गंज नेपाल के बीच खेली जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!