दलसिंहसराय में महावीर चौक के पास कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मनाया गया मजदूर दिवस
दलसिंहसराय।आज दिनांक 01 मई 2023 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कार्यालय दलसिंह सराय कार्यालय पर 01 मई मजदूर दिवस झंडोतोलन करते हुए मनाया गया साथ ही एक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड विनोद कुमार समीर एटक सम्मानित अध्यक्ष ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि 1886 में शिकागो शहर में 8 घंटा काम 8 घंटा आराम 8 घंटा मनोरंजन की लड़ाई लड़कर कानून बनवाया था परंतु आज हिंदुस्तान में मजदूरों से 12 घंटे काम लिया जाता है और मजदूरों के लिए बनी कानून को मालिक पक्षी कानून बना रही हैं। मजदूर भाईयो ने काफी लड़ी है। एटक मजदूर संगठन का बिहार राज्य सम्मेलन दलसिंह सराय में 16 से 18 जून 2023 को होगा आज तमाम मजदूर इस सम्मेलन की तैयारी में लग जाने की अपील की गई।
सभा को एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा ,शंभू कुमार चौधरी,शंकर राम,महेश्वर राम,अशोक रजक, मो० यूनुस, तिरपीत राय,मजहर आलम,विष्णु देव दास,विमला देवी,मानती देवी,आदि ने संबोधित किया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
