Samastipur

समस्तीपुर में छत से गिरकर ट्रेनर की मौत:फोन से बात करने के दौरान हुआ समस्तीपुर में छत से गिरकर ट्रेनर की मौत:फोन से बात करने के दौरान हुआ हादसा

समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत मेटो चौक के समीप छत से गिरकर राजस्थान के एक ट्रेनर की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त मास्टरट्रेनर राजस्थान के रहने वाला था। समस्तीपुर जिला के बिथान प्रखंड क्षेत्र में राजमिस्त्री को ट्रेनिंग देने हेतु आया था। विथान प्रखंड क्षेत्र में उन्हें रूम की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने हसनपुर थाना क्षेत्र के मोटो चौक के समीप किराए का मकान लिया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि किराये के मकान के छत पर गुरुवार देर रात वह फोन से बात कर रहा था। फोन से बात करते- करते अपना नियंत्रण खो दिया और 1 मंजिला छत से नीचे सड़क पर गिर गया। जिससे उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजन को टेलीफोन के माध्यम से दे दिया है। स्थानीय पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी है। सूचना मिलने पर हसनपुर थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हर एक बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। खबर प्रेषण तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। मृतक का पहचान राजस्थान राज्य के जयपुर जिला अंतर्गत थाना कोनौटा रहने वाले लालचन जागरे के पुत्र मोहित जागरे के रूप में किया गया ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!