Samastipur

समस्तीपुर;दहेज नहीं देने पर गला घोंटकर विवाहिता को मार डाला,ससुराल वाले फरार

समस्तीपुर में शुक्रवार सुबह दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। विवाहिता की पहचान गांव के सुनील पासवान की पत्नी विद्या देवी 23 वर्ष के रूप में की गई है। विद्या के मां और भाई का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई। जिसके बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन
पीड़िता की मां का आरोप है कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी दान दहेज के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सहदेव पासवान के पुत्र सुनील पासवान से की गई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

आरोप है कि उनका दामाद अक्सर उनकी बेटी को सोने की अंगूठी और बाइक के लिए प्रताड़ित किया करता था। गुरुवार रात उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी को उनका दामाद सुनील पासवान के अलावा उनके परिवार के लोगों ने उनकी हत्या कर दी। सूचना पर जब उनके परिवार के लोग शुक्रवार तड़के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव पहुंचे तो विद्या देवी के ससुराल वाले घर से फरार थे। उसका शव फंदे से लटक रहा था।

बाद में मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गई। मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

उधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैइस मामले में दहेज को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है । परिवार के लोगों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!