Patna

नेता इसलिए सुरक्षा लेकर चलते हैं ताकि जनता के सवालों से बच सके:प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पुराने जमाने में क़िस्से कहानियों में सुना था कि राजा भेष बदलकर अपने राज्य में निकलते थे अपनी प्रजा का हाल जानने कि प्रजा सुखी है या नहीं। लेकिन आज हम जिसको बटन दबाकर राजा बना रहे हैं, रात में आने कि बात छोड़ दीजिए वो दिन में भी सुध लेने नहीं आ रहा है। कभी दिन में गलती से आ भी जाता है तो इतनी पुलिस और सुरक्षा लेकर चलता है, हमसे भेंट ही नहीं हो पाती है। नेता सुरक्षा के नाम पर इतनी पुलिस लेकर घूम रहे हैं कि जनता से सामना ही नहीं हो पाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम पिछले 190 दिन से ज़्यादा बिहार के गाँव-गाँव घूम रहे हैं। इतनी बड़ी व्यवस्था है लेकिन हमारे साथ एक भी सिपाही नहीं है। हमको आज तक किसी ने गाली भी नहीं दी है। नेता जो सुरक्षा लेकर चलता है, वो इसलिए चलता है ताकि आप उससे पूछ ना लें कि आपने जो वादा किया था उसका क्या हुआ। इसलिए नेता आपसे बचने के लिए सुरक्षा लेकर चलता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!