Samastipur

समस्तीपुर ;11 महीने पहले हुई थी शादी, मायके के परिजन बोले- हत्या के बाद शव को टांगा गया

समस्तीपुर में बहू की हत्या करने का मामला सामने आया है। महज 11 महीने पहले ही कंचन देवी (22) की शादी हुई थी। मायके के लोगों ने गला घोंट कर हत्या का आरोप लगाया है। फिर शव को फंदे से लटकाने की बात कही जा रही है। घटना अंगारघाट थाने के अंगार वार्ड 6 मोहल्ला में हुई है। मृतक कंचन देवी राजू पासवान की पत्नी है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को जब्त कर सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पिछले साल हुई थी शादी

कंचन की शादी पिछले साल मई में अंगारघाट के राजू पासवान के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा। लेकिन, इसके बाद से ही कंचन की परेशानी बढ़ गई। कंचन के भाई उजियारपुर थाने के रामचंद्रपुर अंधैल गांव निवासी चंदन कुमार ने बताया कि शाम में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना पर जब वे लोग बहन के घर पहुंचे तो उसके ससुराल के कोई लोग नहीं थी। शव को नीचे उतार दिया गया है।

हत्या के बाद शव को टांग दिया गया था

उन्होंनें आशंका जताई है कि कंचन की हत्या कर शव को टांग दिया गया था। ताकी मामला आत्म हत्या का लगे। बाद में उनके परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल लाया है। भाई का आरोप है कि कंचन की हत्या उसके पति व ससुराल वालों ने किया है। हालांकि उधर गांव में चर्चा है कि कंचन ने परिवारिक कलह के कारण तंग आकर फंदे से लटकर जान दी है।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा
अंगाघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या है अथवा आत्म हत्या, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।अभी परिवार के लोगों ने घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। लड़का पक्ष के लोग घर से फरार हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!