Patna

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:कर्नाटक से वापस आ रहा था घर

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के समीप अप लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से पटना निवासी एक युवक की मौत हो गई। शव की पहचान शाम में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक पटना जिला के आलमगंज थाना क्षेत्र के पथरीघाट त्रिपोलिया निवासी नरेश मंडल का 23 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार है। वह कर्नाटक में रहकर मछली कंपनी में मछली लोड करने का काम करता था।

इधर मृतक के बड़े भाई राहुल कुमार ने बताया कि वह पिछले रविवार को पटना से कर्नाटक मछली कंपनी में कुछ लड़कों को लेकर मछली लोडिंग करने का काम करने के लिए गया था। जाने के बाद कुछ लड़कों की कमी हो गई।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन
इसके बाद वह वापस कर्नाटक से पटना और लड़कों को अपने साथ ले जाने के लिए आ रहा था। शनिवार को जब वह ट्रेन पर चढ़ रहा था। तभी उसने उसे फोन कर कहा कि भाई तुम दानापुर स्टेशन चले आना, मेरे पास पैसे नहीं है। इसके बाद उसने फोन रख दिया। इसी बीच घटना घट गई। इसके बाद आलमगंज थाना द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। सूचना पाकर परिजन आरा रेल थाना और शव को देख उसकी पहचान की। इसके पश्चात परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस पटना ले गए।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। मृतक के परिवार में तीन बहन शांति देवी, आरती देवी, राजकुमारी एवं एक भाई राहुल कुमार है। मृतक की मां उषा देवी की मौत 5 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!