Samastipur

समस्तीपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को पीटा:ईंट-पत्थर से बीच सड़क किया हमला,जबड़ा टूटा

समस्तीपुर में एक किशोरी को छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने पीटा है। बदमाशों ने किशोरी समेत चार लोगों को ईंट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। मामला जिले के विभूतिपुर थाने के कल्याणपुर पंचायत का है। हमले में किशोरी का जबड़ा टूट गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार देर शाम किशोरी घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही विशाल कुमार, रितेश कुमार दिलीप पासवान आदि ने उसे पकड़ लिया और कहा कि तुम मेरी बात क्यों नहीं मान रही। इस दौरान लोंगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। सूचना पर जब किशोरी के भाई मौके पर परिवार के साथ पहुंचा तो बदमाशों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

बदमाशों ने किशोरी का जबड़ा समेत कई दांत तक तोड़ डालें। वहीं, हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को विभूतिपुर सीएचसी में रविवार रात भर्ती कराया। घायलों में शिक्षक की पत्नी शकुंतला देवी, किशोरी स्मृति कुमारी, पुत्र राहुल कुमार और अभिनव कुमार शामिल हैं। किशोरी और उसके भाई अभिनव कुमार की गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। विभूतिपुर पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अजय कुमार झा ने बताया कि जख्मी किशोरी का ऊपरी जबड़ा और कई दांत टूटे गया है। अन्य तीन जख्मी का इलाज सीएचसी में में हो रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!