Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग;सरदारगंज चौक पर पिकअप ने बाइक सवार को मारा धक्का,गाड़ी चलता छोड़ हुआ फरार

दलसिंहसराय शहर में रविवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिला जँहा सरदारगंज चौक एनएच 28 पर तेज रफ्तार में आरही एक पिकअप संख्या बीआर09 आर 7626 ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस दौरान बाइक सवार महिला व पुरुष सड़क पर गिर गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हल्का गुला करने पर पिकअप चालक व खलासी डर कर गाड़ी को चलती हालत में छोड़ कूद कर फरार हो गया.जिससे पिकअप महावीर चौक की ओर जाने वाली रास्ते मे लुधुकने लगी.खुदबखुद पिकअप को चलता देख अफरातफरी मच गई.
सड़क किनारे खड़ी दर्जनों फल के ठेले व ई रिक्शा चालक अपने अपने ठेले लेकर भागते दिखे।

वही एक युवक ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी की खिड़की से अंदर घुस कर गाड़ी को बंद किया तब जाकर माहौल शांत हुआ.घटना की सूचना पुलिस को दिया गया.वही बाइक सवार को उपचार के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!