Patna

ट्रेन की बोगी पर चढ़कर 25 हजार वोल्ट के तार छूने की कोशिश करने लगा युवक, वायरल

ट्रेन की बोगी पर चढ़कर 25 हजार वोल्ट के तार छूने की कोशिश /पटना साहिब स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक युवक रेल के डिब्बे पर चढ़ गया और 25,000 वोल्ट की हाईवोल्टेज बिजली की तार छूने का प्रयास करने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कई रोका पर वह नहीं माना. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे किसी तरह से नीचे उतारा. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवक की करतूत के बाद उसके परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बताया है कि युवक घरेलू विवाद में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था. घर से नाराज होकर आत्महत्या का मन बनाकर वह ट्रेन की छत पर चढ़ गया था.

इस मामले पर ऑफ द कैमरा SHO ने बताया कि यह वायरल वीडियो 11 अप्रैल का है. युवक घर से झगड़ा करके आया था. इसके बाद वह ट्रैक पर खड़ी गाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया. जैसे इसकी सूचना पुलिस को मिली, वैसे ही बिजली की लाइन को कटाकर उसे नीचे उतार लिया गया.

इसकी वजह से बड़ी अनहोनी होने से बच गई. यदि वह युवक तार को छू लेता, तो बुरी तरह से जल सकता था या उसकी जान भी जा सकती थी. इस दौरान युवक ने करीब आधे घंटे तक ड्रामा किया. परिजनों ने उन्हें बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

परिजनों के हवाले कर दिया गया युवक

युवक पटना सिटी में किसी निजी नर्सिंग होम में अपना इलाज करवाने आया था. जीआरपी और यात्रियों की तत्परता से उस युवक की जान बच गई. हालांकि, जीआरपी ने युवक से कुछ घंटे तक कड़ी पूछताछ जारी रखी. बाद में युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!