Samastipur

समस्तीपुर :मुंबई से लौटने के बाद वायरल सिंगर हिमांशु यादव का किया भव्य स्वागत

समस्तीपुर ।Viral Singer Himanshu Yadav इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए सिंगर हिमांशु यादव का मुंबई से लौटने के बाद धमौन में भव्य स्वागत किया गया। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के रमैया निवासी हिमांशु यादव मुंबई से लौटने के बाद रविवार को धमौन गांव पहुंचा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हिमेश रेशमिया ने हिमांशु को ऑफर किए कई गाने

आवाज से प्रभावित होकर रेशमिया ने हिमांशु को अपने महत्वपूर्ण एलबम में गाने का ऑफर दिया और कई गाने रिकॉर्ड किए। हिमांशु को मुंबई बुलाकर लगभग एक दर्जन गानों की रिकार्डिंग कराई गई। इनमें कई गानों की रिकार्डिंग पूरी हो चुकी है।वहीं, कई गाने यूट्यूब चैनल पर सुपरहिट भी रहे। हिमेश रेशमिया ने हिमांशु के गाने का एलबम जारी कर दिया है।

हिमांशु ने बताया कि वह शीघ्र ही मुंबई लौटेगा, क्योंकि वहां उसके शेष गानों की भी रिकार्डिंग करनी है। अपने क्षेत्र के इस लाल की सफलता पर यहां के लोगों ने उसे बधाई दी है। हिमांशु ने संगीत की दुनिया में इस क्षेत्र का नाम पूरी देश में रोशन किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!