Samastipur

दलसिंहसराय;लिटिल बचपन प्ले स्कूल ने मनाया 10 वां वार्षिक महोत्स्व,छात्रों को किया गया सम्मानित

 दलसिंहसराय।शहर के भाव्या होटल में रविवार को लिटिल बचपन प्ले स्कूल का 10 वा वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि पुर्व जज नागेंद्रनाथ चौधरी, प्रो संजय झा, सीओ राजीव रंजन, सब इंस्पेक्टर राजनकुमार, रंजीत सिंह, विद्यालय के चेयरमैन राजमोहन चौधरी विद्यालय के निदेशक निशा सुमन एवं प्राचार्य नेहा सुमन उपस्थित थे। सब ने एक साथ मिलकर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करतें हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वही वार्षिक महोत्सव की शुरुआत बच्चों के द्वारा गणेश डांस, सरस्वती वंदना के साथ हुईं।कार्यक्रम के बीच में मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित करके बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण चेयरमैन एवं अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं अतिथियों ने बच्चों को शुभाशीष दिया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

बच्चों ने इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। मौके पर रोसडा विधायक वीरेंद्रपासवान्,राज दीपक, सुशील कुमार, रणधीर प्रसाद, अनिलसिंह, विद्यासागर, शैलेन्द्र प्रसाद, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!