Samastipur

समस्तीपुर; घर में चल रहे पूजा के लिए गई थीं गंगा जल लाने, दो युवतीयां डूबी

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के रसलपुर स्थित सीढ़ी घाट पर शुक्रवार को पूजा के लिए गंगा का जल लाने गयी दो युवती की गंगा नदी में डूबने के बाद से लापता हैं। युवती की पहचान पहचान बेगूसराय जिले के तेघरा गांव निवासी गणेश चौधरी की पुत्री अंजली कुमारी एवं पटोरी थाना के अब्दुला चैक निवासी संतोष चैधरी की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची ओपी पुलिस व अंचलाधिकारी के द्वारा स्थानीय गोताखोर की मदद से खोज खोजबीन शुरू कर दी गई है हालांकि समाचार प्रेषण तक युवती का पता नहीं चल सका था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अंचलाधिकारी राजीव नयन पांडेय ने बताया कि पटना से एसडीआरएफ की टीम भी बुलायी जा रही है

मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी शंभु चौधरी के यहां भूइयां बाबा का पूजा समारोह आयोजित था। जिसके लिए घर की कई महिलाएं गंगा जल लाने गंगा तट पर गई हुई थी। इसी क्रम में युवतियां गंगा में नहाने लगी नहाने लगी। नहाने के क्रम में अंजली गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए निशा आगे बढ़ी और वह भी डूब गयी।

इस दौरान उनके साथ गई अन्य युवतियों ने शोर मचाया तब तक दोनों युवती की पानी में बह गई। बाद में घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की है लेकिन अब तक सबका पता नहीं चल सका है। उधर इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पूजा समारोह में पूजन गीत के बाद महिलाओं की चित्कार सुनाई पड़ रही है।उधर पटोरी अनुमंडल डीएसपी ने बताया कि पटना से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। ताकि डूबी दोनों महिलाओं को खोजा जा सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!