Samastipur

प्यार में इतना दीवाना हुआ युवक कि पहुंच गया प्रेमिका के घर, मांग में सिंदूर भी भरा, इसके बाद जो हुआ…

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नवादा: जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसके मांग में सिंदूर भर दी. इसकी सूचना मिलते ही प्रेमिका के परिजन भड़क गए. गुस्से में लड़की के परिजनों ने लड़के की जमकर पिटाई (Nawada News) कर दी. इसके बाद प्रेमी युवक को पुलिस को सौंप दी. सूचना मिलने पर हिसुआ थाना एसआई हिमांशु पप्पू ने हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान से दोनों प्रेमी जोड़ा को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया. वहीं, इस मामले की पूरी क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है.

सालों से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

 

हिसुआ पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. प्रेमी युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के दाऊद नगर थाना के कनाप ग्राम निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है. वहीं, प्रेमिका की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के सचौल ग्राम निवासी राधा कुमारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका राधा कुमारी हिसुआ ब्लॉक में दोना और सोनसा पंचायत के ग्रामसेवक के पद पर कार्यरत थी और प्रोफेसर कालोनी में किराए के मकान में रहती थी, जहां प्रेमी युवक हमेशा आता था.

बोकारो में दोनों साथ में करते थे काम

बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक रेलवे ग्रुप डी में झारखंड के बोकारो  में कार्यरत है. दोनों पूर्व में रेलवे में एक साथ काम करते थे. इस दौरान ही दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. लड़की का जब ग्राम सेवक का जॉब हिसुआ में हुआ तो हिसुआ के प्रोफेसर कालोनी में एक मकान किराए पर लेकर रहने लगी. जहां प्रेमी युवक आने-जाने लगा. दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं.

दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी

वहीं, युवक का प्रेम परवान चढ़ा तो युवती के मांग में सिंदूर भर दिया और पत्नी बना लिया. जिसकी भनक युवती के परिजनों को लग गया. इसके बाद गुस्साए लड़की के परिजनों ने पहले तो युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की फिर पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया. घटनास्थल पर पहुंचे हिसुआ थाना के एसआई हिमांशु पप्पू दोनों को हिरासत में लेकर हिसुआ थाने लेकर चले गए, जहां दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!