Samastipur

समस्तीपुर;सहरसा से नरकटियागंज तक इलेक्ट्रिक ट्रेन दिसंबर से चलने लगेगी :डीआरएम

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।सहरसा से सुपौल, झंझारपुर, दरभंगा होते नरकटियागंज तक इलेक्ट्रिक ट्रेन इस साल के अंत दिसंबर तक चलने लगेगी। इस रूट का हिस्सा सकरी-निर्मली (70) किमी रेलखंड पर रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है।

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि सकरी-निर्मली रेलखंड पर पूरा किए गए रेल विद्युतीकरण कार्य का पूर्व मध्य रेल के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर 17 मार्च को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली विशेष ट्रेन से स्पीड ट्रायल कर भी देखा गया । सहरसा से गढ़ बरुआरी तक रेल विद्युतीकरण कार्य का सीआरएस निरीक्षण हो चुका है। गढ़ बरुआरी से सुपौल होते सरायगढ़ तक रेल विद्युतीकरण कार्य मार्च अंतिम तक पूरा कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!